राजस्थानी मोगर कचौड़ी (rajasthani mogar kachori recipe in hindi)

राजस्थानी मोगर कचौड़ी (rajasthani mogar kachori recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदे में 50 ग्राम तेल मिलाकर गुनगुने पानी से लचीला आटा गूथ लें और उसे ढक कर रख दे।
मूंग व उड़द की दाल को पानी में धोकर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। - 2
अब मसाला बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में दो चम्मच तेल गर्म करें और उसमें सौंफ और जीरा डालकर बेसन को अच्छे से भून ले।
लगभग इतना भूने की बेसन का कलर बिल्कुल चेंज होकर ब्राउन हो जाए। - 3
अब हमने जो दाल भिगोकर रखी थी उसका पानी अच्छी तरह से निकालकर बेसन में मिक्स कर दे।
अब इसमें सभी मसाले डालकर मिक्सचर को लगभग 15 मिनट तक मीडियम आंच पर सेके। - 4
अब मैदे की छोटी-छोटी लोई तोड़े हाथ से थोड़ी सी समतल करें मसाला भरकर अच्छे से सील कर दे और हथेली से थोड़ा सा दबाकर चपटा कर लें । सभी कचौड़ी ऐसे ही तैयार कर ले
- 5
हींग में थोड़ा पानी मिलाकर के मिक्सचर में मिक्स कर दे। इससे कचौड़ी बेहद ही स्वादिष्ट बनेगी।
अब मसाले को आच से उतारकर अच्छे से ठंडा कर ले ।
जब मसाला ठंडा हो जाए तब इसमें 1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले।
तैयार मिक्सचर की छोटी-छोटी बॉल्स बना ले। - 6
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें तेल की आंच बिल्कुल धीमी रखनी है।
अब तैयार कचौड़ी को धीमी आंच पर एक-एक करके तेल में डालते जाए इनको बिल्कुल भी नहीं हिलाना है जब यह सीक जाएगी अपने आप से ऊपर आ जाएगी।
जब यह ऊपर आ जाए तब आँच थोड़ी तेज कर दे और सभी कचोरियों को एक बार पलट दे फिर सुनहरी होने पर जारे की सहायता से बाहर निकाले । - 7
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (7)