अंगुली पीठा (Peetha recipe in hindi)

Niharika Mishra @Niharika_EasyToCook
अंगुली पीठा (Peetha recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कड़ाही में 2 कप पानी डालकर उसमें नमक डालकर उबालेंगे।
जब पानी में उबाल आ जाएगा तब उसमें 1/2 टी स्पून घी डालकर मिला लेंगे फिर उसमें चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला कर ढक कर रख देंगे। - 2
10 मिनट बाद उसे एक थाली में निकाल कर हथेली से दबाते हुए खूब अच्छी तरह मसलते हुए छोटी छोटी गोलियां बना लेंगे।
- 3
अब गोलियों को अंगुली का शेप देते हुए पीठा बना कर रख लेंगे।
एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर गर्म करेंगे और पीठा को स्टीमर में डालकर 5-7 मिनट तक तेज़ आंच पर स्टीम करेंगे।
अब तड़का लगायेंगे। - 4
एक पैन में 1/2 टी स्पून घी डालकर गर्म करेंगे फिर उसमें राई, करी पत्ते, हींग, हरी मिर्च डाल देंगे और राई के चटकना बंद होने के बाद पीठा को डालकर अच्छी तरह मिलाकर एक सर्विंग डिश में निकाल लेंगे।
स्वादिष्ट अंगुली पीठा तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16400776












कमैंट्स (2)