बंगाली स्वीट्स संदेश (Bangali sweets sandesh recipe in hindi)

कोलकाता छैने की मिठाइयों के लिए सबसे ज्यादा फेमस मानी जाती है । और खासकर सारी मिठाइयों में सबसे फेमस जो होती है वह है संदेश । संदेश को अलग-अलग स्वाद में बनाया जाता है । वैसे तो वहां की सारी मिठाइयां अच्छी होती है । लेकिन संदेश जो है ना वह सबसे ज्यादा अच्छी लगती है। वहां पर संदेश की वैरायटी भी बहुत होती है। आज मैं भी इसी बंगाली संदेश को घर में बनाई है । जिसे की बहुत ही आसान विधि से मैंने बनाया है । उम्मीद है आप सभी को भी बहुत पसंद आएगी । पसंद आए तो आप भी इसे ट्राई जरूर कीजिएगा।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 2 लीटर दूध को गैस के ऊपर चढ़ा कर दो चम्मच सिरका डालकर इसका छैना तैयार कर लेंगे । इसके बाद इसे चलने से छानकर ऊपर से ठंडे पानी से इसे धो कर 1 घंटे के लिए छोड़ दे ।ताकि बूँदबूँदपानी निकल जाए।
- 2
फिर इसके बाद तैयार छैना को मिक्सी जार में डालकर चार चम्मच चीनी के साथ इसका स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
- 3
अब एक बारे से बर्तन में मिल्क पाउडर डालकर इसमें छोटे चम्मच से 4 चम्मच मेल्ट किया हुआ घी डालकर मिलायें बिल्कुल मोयन की तरह।
- 4
अब इसके बाद गैस के ऊपर एक पेन चढ़ाकर एक कप दूध डालें। फिर मिल्क पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए इस का मावा तैयार कर ले ।सही तरीके से तैयार होने की पहचान ये है,की ये पैन में सिमटने लगेगा ।जैसे ही पैन में यह गोले बनने लगे तो इसमें 4 चम्मच चीनी इलायची का पाउडर डालकर गैस का फ्लेम बंद कर ठंढा होने दे।
- 5
अब इसके बाद वापस से गैस के ऊपर एक पैन चढ़ाकर एक कप दूध और डालें इसके बाद पिसे हुए छैना को दूध के अंदर डाल कर इसे लगातार चलाते हुए पकाएं जब यह गोल गोल पैन के अंदर से सिमट ने लगे तो गैस का फिल्म बंद कर दें। देखने में बिल्कुल मावा के जैसा ही दिखे तभी गैस का फ्लेम बंद करें।
- 6
छैना जैसे ही ठंडा होने लगे हल्का गुनगुना हो जाये तो इस स्टेज पर मिक्सी जर में डाल कर एक बार फिर से इसका स्मूथ पेस्ट बना ले। फिर मिक्सी जर से निकालकर इससे पूरी तरह से ठंडा होने दें।
- 7
जब तक यह छैना का मिक्सचर ठंडा होता है इस बीच मिल्क पाउडर से जो मावा तैयार किया था अब इसमें हल्का सा फूड कलर सरसों के दाना बराबर डाल कर अच्छे से मिलाएं फिर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना कर रख ले।
- 8
छैना का मिक्सचर ठंडा होने के बाद एक चम्मच छैने का मिक्सचर लेकर इसे गोल बनाकर बीच से हल्का सा कटोरी का शेप बनाये फिर इसमें मिल्क पाउडर से बनी गोली इसके अंदर स्टफ्ड करके पेड़े का आकार दें। जब यह पेड़ा तैयार हो जाए तो ऊपर से थोड़ी टूटी फ्रूटी या चेरी चिपका दें। ताकि देखने में भी सुंदर दिखे। अब इसी तरीके से छैने के मिक्सर से संदेश तैयार करें।
- 9
अब तैयार संदेश को फ्रिज में 1 घन्टे के लिये रखे । फिर इस स्वादिष्ट बंगाली संदेश को ठंढा ठंडा सर्व करें। फ्रिज में रखकर इस मिठाई को 4 से 5 दिनो तक खाया जा सकता है।
- 10
नोट:-इस मिठाई को आप आने वाले किसी भी तीज त्योहार या व्रत उपवास में भी बनाकर खा सकते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (13)