सूजी की मीठी मठरी (Suji ki meethi mathri recipe in Hindi)

आज मैं सूजी की मठरी की रेसिपी आपके साथ शेयर कर रही हूं । इस मटरी को हम किसी भी फेस्टिवल के मौके पर जरूर बनाते हैं । जैसे होली, दिवाली ,या करवा चौथ ,किसी भी मौके पर इस मठरी को हम जरूर बनाते हैं । और यह काफी टाइम स्टोर करके रख भी जाते हैं । तो मैं कैसे बनाती हूं आइए देखते हैं। हमारे यहां यूपी बिहार में इसे जरूर होली के मौके पर बनाते हैं।
#WRW
#w2

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बरे से बर्तन लेकर इसमें सूजी आटा और बेसन तीनों को एक साथ छान कर मिला लेंग। चीनी औरइलायची को एक साथ पीस लेंगे मिक्सी में।
- 2
इसके बाद इसमें आवश्यकतानुसार मोयन डालकर मिला लेंगे फिर इसमें पाउडर शुगर इलायची के पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिला लेंगे। अब इसके बाद थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर इसका एक डो तैयार कर लेंगे डो थोड़ा नरम ही गुथे ।ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए ।गूथने के बाद इसे 15 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
- 3
10 से 15 मिनट बाद डो को एक बार फिर से मिला लेंगे मिलाने के बाद दो से तीन बड़े-बड़े गोले बनाकर तैयार कर लेंगे। अब इसके बाद इसे 2 रोटी की मोटाई के जितना बड़ा सा एक रोटी बेल कर तैयार कर लेंगे।
- 4
अब इसे कुकीकटर या फिर किसी छोटे से ढक्कन या गिलास से काट लेंगे। जिस प्रकार का बनाना चाहते हैं एक स्टैंडर्ड साइज का काट कर सब इसी तरीके से तैयार कर लेंगे।फिर इसे काटे से गोंद कर तैयार कर लेंगे।
- 5
अब तैयार मठरियों को गरम तेल में तल लेंगे। इसके लिए गैस के ऊपर पैन चढ़ाकर इसमें घी या रिफाइंड ऑयल डालकर अच्छे से गर्म कर लेंगे जब पूरी तरह से गर्म हो जाए इसके बाद इसे लो फ्लेम पर सारे मठरियों को डालकर तल लेंगे। सुनहरा होने तक । फिर इसे अच्छे से ठंढा कर लेंगे।
- 6
ठंढा होने के बाद इसे किसी एयर टाइट डब्बे में रख देंगे। इस मठरी को 15 से 20 दिनो तक स्टोर करके रख सकते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)