सात्विक इडली-सांबर (चने दाल की,सिंग्दाना की चटनी के साथ)

#MRW #W1काॅमबो स्पेशल :— दोस्तों आज की थीम के लिए मैने जोडियाँ में बनने वाली स्वादिष्ट सभी की पसंदइडली सांबर बनाई हैं। दोस्तों साउथ इंडिया से निकल कर लगभग सभी राज्यों में बनने और पसंद की जाने वालीइडली बिना तेल और मसाले की वयंजन हैं। इस लिए वसा मुक्त भोजन सेहत के लिए एकदम सही है । तो आइए दोस्तों इसकी रेसपी पर एक नजर डालें।
सात्विक इडली-सांबर (चने दाल की,सिंग्दाना की चटनी के साथ)
#MRW #W1काॅमबो स्पेशल :— दोस्तों आज की थीम के लिए मैने जोडियाँ में बनने वाली स्वादिष्ट सभी की पसंदइडली सांबर बनाई हैं। दोस्तों साउथ इंडिया से निकल कर लगभग सभी राज्यों में बनने और पसंद की जाने वालीइडली बिना तेल और मसाले की वयंजन हैं। इस लिए वसा मुक्त भोजन सेहत के लिए एकदम सही है । तो आइए दोस्तों इसकी रेसपी पर एक नजर डालें।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल और दाल को साफ कर लें फिर आप चाहें तो अलग-अलग भी भीगो सकते हैं। लेकिन मैंने एक साथ पानी में भीगो कर पांच धंटे के लिए रख दिया।
- 2
अब अच्छी तरह से फुल जाने के बाद पानी निठार ले और पुनः एक बार धो लें।
- 3
अब मिक्सी के जार में पीस कर मुलायम बैटर तैयार कर लें ।
- 4
अब इन्हें निकाल कर किसी बड़े पतिले में रख कर धुप मे रख दें।मैंने इस लिए ऐसा किया कि अभी पूरी तरह से ठंड गई नहीं है और खमीर आसानी से नहीं होती।फर्मेंटेशन इससे अच्छी होती है औरइडली मुलायम बनती हैं। यहां देखों दोस्तों मैंने धूप में रख दिया तो ऐसा खमीर बना।
- 5
अब ईडली के मिश्रण मे नमक डाल कर मिला ले और सांचे में रिफाइंड ऑयल से ग्रीस कर डाल दें ।
- 6
अब ईडली मेकर में सभी सांचे को डाले। और लो टू मीडियम फलेम में दस से पंद्रह मिनट के लिए ढक कर रख दे पकने दे। अब ढक्कन हटा ले।
- 7
अब ईडली मेकर के सांचे से सभी को निकाल ले।तैयार हो गए मुलायम ईडली।
- 8
अब मीडियम फलेम में कराही में सिंग्दाना भुने। ठंडा होने पर छिलका हटा ले और नारियल को छोटे टुकड़े में काट लें।
- 9
अब चित्र के अनुसार सभी सामग्री को मिक्सी के जार में पीस लें और चटनी बना लें ।
- 10
अब आवस्यकता अनुसार सरसों का तेल गर्म करें और कड़ी पत्ता और राई को चटका लें,अब चटनी मे नमक मिला।
- 11
अब चटनी मे तडका लगा ले और दही मिला लें ।
- 12
अब चने की दाल को भुने और मुलायम होने तक पानी में भीगो दें।
- 13
अब मिक्सी के जार में मुलायम पीस लें। अब मिश्रण में नमक डाल कर मिला ले और चटनी अपने पसंद से गाढ़ी या पतली रख सकते हैं। और तडका लगा ले ।
- 14
चित्र के अनुसार सभी सामग्री को काट कर एकत्र कर लें फिर दाल को अच्छी तरह से धो कर कुकर में डाले और साथ में सब्जियों को डाले।
- 15
अब नमक के साथ सभी मसाले को डाल और आवस्यकता अनुसार पानी डाले।और एक सीटी लगा ले ।
- 16
अब सांबर मसाला डाल कर मिला ले और इमली का पल्प को छननी से छान लें और सांबर में मिला लें।
- 17
अब कड़ी पत्ता और राई को चटका लें फिर बघार लगा ले। अब सर्विग प्लेट में दोनों तरह की चटनी के साथ ईडली सांबर निकाल ले।
- 18
अब गरमा गरमइडली-सांबर और चटनी सर्व करें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























































कमैंट्स (15)