फ़्राइड इडली #WD 2023

#WD2023 इडली एक ऐसा फूड आइटम है जो कि खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है. यह जल्दी डाइजेस्ट होने वाला फूड भी है. आपने इडली सांबर तो कई बार खाया होगा, लेकिन आज हम आपको मसाला इडली फ्राई बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसका स्वाद भी लाजवाब है.

कुकिंग निर्देश
- 1
चाइनीज फ्राइड इडली बनाने के लिए, प्रत्येक इडली को बीच से काट कर 4 बराबर टुकड़ों में बांट लें।
- 2
इसके अलावा, प्याज, बींस, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
- 3
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
तेल गरम होने पर इसमें राई डाल दीजिए। कुछ सेकंड के लिए उन्हें फूटने दें।
अब, कटा हुआ प्याज, बींस, कटी हुई शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर 4-5 मिनिट तक पकाएं।
सामग्री को बीच-बीच में हिलाते रहें। - 4
इसके बाद, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस, टमाटर सॉस, रेड चिली सॉस और हरी मिर्च सॉस डालें। कड़ाही में सभी सामग्री को तेज आंच पर 1-2 मिनट तक लगातार चलाते हुए मिलाएं।
इसके बाद इसमें इडली के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला लें। २ से ३ मिनिट तक पकाए
फिर हरे धनिए से सजाये - 5
गरमा गरम चाइनीज वेज फ्राइड परोसने के लिए तैयार है।इस वेज फ्राइड इडली आप टोमाटोसॉस या सेचुआन सॉस के साथ परोस सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)