रोटी और आलू की भुजिया (roti aur aaloo ki bhujiya recipe in Hindi)

रोटी और आलू की भुजिया (roti aur aaloo ki bhujiya recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को छिलका सहित लंबे आकार में थोड़ा मोटा काट लेंगे और 2,3 पानी से धो लें फिर इन्हे एक जालीदार बर्तन में निकाल लेंगे।
- 2
सारे मसाले निकाल लेंगे इसके बाद एक कड़ाही गैस पर गर्म होने दें फिर तेल डाल कर जीरा, राई से तड़काएं सूखी लाल मिर्च को तोड़ कर डाल देंगे फिर सभी सुनहरा भुन जाए इसमें कटे आलू डालकर मिला लेंगे।
- 3
आलुओं को अच्छे से मिलाते हुए पकने दें 6,7 मिनट तक मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक 80 परसेंट तक भून लें। इसके बाद सभी सूखे मसाले डाल दें और हल्के हाथों मिला लें।
- 4
अब 2,3 मिनट तक पकने के बाद गैस बंद कर दें फिर प्लेट में निकाल लेंगे।
- 5
अब एक बड़े बर्तन में आटा छान लें और थोड़ी नमक मिला लें फिर थोडी -थोड़ी पानी डाल ते हुए मिला लेंगे फिर 5 मिनट ढक कर छोड़ देंगे इसके बाद अच्छे से गूंथ लें।
- 6
अब लोई बनाकर रोटी बना लें फिर तवा गरम करें फिर रोटियों को सेंक लें। फूली सी रोटी पक जाए ऊपर से तेल या घी लगाकर सेक लेंगे ताकि रोटी नरम रहे,फिर निकाल लेंगे।
- 7
अब इन रोटियों को आलू की भुजिया और साथ में अचार, सलाद लें। स्वदिष्ट लंच बॉक्स तैयार है।
- 8
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (4)