लौकी ओट्स हेल्थी हांडवा (Lauki Oats Handvo Recipe in Hindi)

लौकी ओट्स हेल्थी हांडवा (Lauki Oats Handvo Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले ओट्स को पीसकर उसका पाउडर बना लें ।
🍲 अब एक बाउल में ओट्स का आटा डालें और उसमें एक कप सूजी मिक्स कर दे।
- 2
अब दही डालें और थोड़ा पानी डालकर मीडियम बैटर बना ले। 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
🍲अब मिश्रण में भुट्टे, लौकी, हरी मिर्च,अदरक,नमक और हरा धनिया मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले
🍲अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें उसमें राई,जीरा,तिल और करी पत्ता तड़काये और तैयार बैटर पर छौंक लगा दे।
- 3
अब मिश्रण के दो भाग करे। एक भाग में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर उस पर नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स कर ले.
🍲 बेकिंग सोडा पर नींबू का रस डालने से वह ईनोका काम करता है
🍲एक फ्राई पेन में थोड़ा सा तेल डालें उसमें राई,जीरा, तेल और नीम के पत्ते तड़का कर तैयार बैटर को डाल दे। 4 से 5 मिनट तक ढक्कन लगाकर पकाए
- 4
हांडवे को एक प्लेट में निकाल ले फिर उसी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर राई,जीरा, तिल फिर से डालें और हांडवो को पलट कर उसमें फिर से डाल दे।
🍲 3-4 मिनट पकने दें हमारा स्वादिष्ट हंडवा तैयार हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स