लसुनी बाजरा कढ़ी और लिटिल मिलेट राइस
लसुनी बाजरा कढ़ी और लिटिल मिलेट राइस
कुकिंग निर्देश
- 1
गहरी और मोटे तल की कड़ाई या पैन ले उसमें तेल डालकर गरम करें अब ओखल में या ग्राइंडर में लहसुन, करी पत्ता, साबुत धनिया, हरी मिर्च डालकर दरदरा कूट लें
- 2
अब गर्म तेल में राई, मेथी दाना,जीरा डालकर चटकाए और कुटा हुआ लहसुन को डालकर हल्का सा भूनें अब कटी हुई प्याज़ डालकर हल्का सा भूनें अब प्याज़ या लहसुन की भाजी डालकर हल्का सा भूनें अब इसमें 1 गिलास पानी डालें और उबलने दें
- 3
अब दही में बाजरा का आटा मिलाए साथ में हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर नमक मिलाकर ग्राइंडर में या मथनी / घोटनी से इसे फेट कर चिकना घोल बनाए
- 4
अब इसमें 6 कटोरी जितना पानी डालकर अच्छी तरह मिलाए और इसे कड़ाई में डालकर चम्मच से चलाते रहें बीच में नमक वी हींग डालें आंच को मध्यम रखें और इसे उबलने दें ये जब उबलते हुए 3/4 हो जाए तब आंच बंद करे (कढ़ी का पतला या गाढ़ा आप अपने स्वादनुसार कर सकते हैं बस इसे अच्छे से उबालना है)
- 5
अब तड़का करना है जिसके लिए
अब पैन में घी गरम करें राई चटकाए, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालकर भूनें हींग डालें और आंच से उतार लें फिर लाल मिर्च पाउडर मिलाए और तड़के को बनी हुई कढ़ी पर डालकर ढक दें बस तैयार हैं स्वादिष्ट बाजरे की लसुनी कढ़ी - 6
लिटिल मिलेट चावल जिसे हम भगर के चावल या समा के चावल भी कहते हैं उसकी बनाने की विधि
मैंने 1 कटोरी समा चावल लिए है जिसे धोकर पानी में भिगोकर रख दिया है (जब हमे चावल बनाना है उसके 4 से 5 घंटे पहले इसे भिगोकर रखें)
अब कुकर में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गर्म करें और 1 छोटी चम्मच जीरा चटकाए - 7
अब चावल का पानी निकालकर उसे डालें हल्का सा भूनें अब 2 1/2 (ढ़ाई कटोरी) कटोरी पानी डालकर स्वादानुसार नमक डालकर ढक्कन लगाए 3 सीटी आने पर 1 मिनट के लिए धीमी आंच करे और फिर आंच से उतारकर ठंडा होने दें
बने हुए
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स