सोया मटर करी
कुकिंग निर्देश
- 1
सोया चंक्स बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को कुछ देर के लिए गर्म पानी मे भिगो कर रख दे
फ्रोजन मटर को भी 10 मिनिट के लिए पानी में डाल दें। - 2
एक बड़ी कड़ाही में, 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करे अब, 1 तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी, जीरा, हींग औरइलायची डाले। धीमी आंच पर मसाले को खुशबूदार होने तक भूनें।
अब 1 कटी प्याज़, अदरक और हरी मिर्च डालें और प्याज़ को सुनहरा भूरा होने तक भूनें। - 3
अब कटी टमाटर डालें और नरम होने तक भूनें और हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर अमचूर पाउडर, और 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार नमक डालें।
धीमी आंच पर मसाले को तेल अलग होने तक भूनें। अब गैस बंद कर दें।एक बार जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो बिना पानी मिलाए मुलायम पेस्ट बना लें। - 4
अब उसी पैन मे तैयार मसाला पेस्ट डालें और 5-6 मिनट तक भूनें. अब थोडा पानी डाले और 2 से 3 मिनिट तक पकने दें।
- 5
अब इसके बाद इसमे सोया चंक्स का सारा पानी हाथों से दबाकर निकाल कर दीजिए और पैन में डाल दीजिए और मिक्स किजिए I 2-3 मिनट के लिए भूने और इसके बाद मटर के दाने डाल दें और अच्छे से मिला लीजिए ।
- 6
जितनी ग्रेवी चाहिए उसी के अनुसार 1 कप या आवश्यकतानुसार पानी डालें मध्यम आंच पर 5से 6मिनट तक पकने दें।ऊपर गरम मसाला डालदे और मिक्स करे ।गैस बंद कर दीजिए I
- 7
अब सब्जी तैयार हैं। चपाती और चावल के साथ एंजॉय करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (4)