चीज़ ग्रीन कोरिएंडर गार्लिक ब्रेड इन किड्स टिफिन (एयर फ्रायर में) Cheese Green Coriander Garlic Bread in Kids Tiffin

सभी बच्चों को चीज़ बहुत पसंद होता है और वो चाहते हैं कि खाने की ज्यादातर डिश में चीज़ हो । सेहत के लिए फायदेमंद चीज़ का जिस भी डिश में उपयोग किया जाता है उस डिश का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है । चीज़ में प्रोटीन, कैल्शियम और कई तरह अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं । आज मैंने चीज़ ग्रीन कोरिएंडर गार्लिक ब्रेड अपने बेटे के टिफिन में पैक किया है। वैसे भी गार्लिक ब्रेड आजकल बहुत चलन /ट्रेंड में है । आज मैंने इसमें हरी धनिया और हरी मिर्च को भी ऐड किया है इससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ गया हैं।
यह एक आसानी से तैयार होने क्विक रेसिपी है । सुबह के भागम भाग में आप इसे जल्दी से बनाकर बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं। इससे पेट भी भर जाता है और ठंडा होने पर भी खराब नहीं लगता । इसके साथ टिफिन में सीजनल फल जामुन भी रखा है ।
#JFB #week4
#cheese_chilli_garlic_bread_in_kids_tiffin
#quick_recipe #Air_fryer_recipe #kids_lunch_box_recipe

कुकिंग निर्देश
- 1
चीज़ चिल्ली गार्लिक ब्रेड की सभी सामग्री को निकाल लेंगे ।
- 2
ब्रेड को मनचाहे आकार में काट लें।
- 3
अब एक तड़का में कुकिंग ऑयल गर्म करें और उसमें लहसुन को थोड़ा गुलाबी कर लेंगे । अब लहसुन को मिक्सर जार में डाल देंगे । साथ में बटर, हरी धनिया, हरी मिर्च और थोड़ा सा नमक भी डाल देंगे ।
- 4
इस तरह से ग्रीन पेस्ट तैयार कर लेंगे। इस ग्रीन पेस्ट को ब्रेड पर लगा देंगे
- 5
फिर ब्रेड पर चीज़ को अरेंज कर चिल्ली् फलेक्स और मिक्स हर्व्स डाल देंगे ।
- 6
अब एयर फ्रायर को 10 मिनट के लिए प्रीहिट कर लेंगे फिर 5 मिनट के लिए बेक कर लेंगे ।(अपने हिसाब से आप टाइमिंग सेट कर सकते हैं)
- 7
चीज़ ग्रीन कोरिएंडर गार्लिक ब्रेड रेडी हैं। #नोट -आप इसे कढ़ाई या तवे पर ढककर भी कुक कर सकते हैं। यह माइक्रोवेव ओवन में भी बेक कर सकते हैं। । चिल्ली की क्वांटिटी अपने हिसाब से एडजस्ट करें। अगर आपका बच्चा चिल्ली नहीं खाता है तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं ।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (58)