उड़द दाल की पकोडे वाली कढ़ी (udad dal pakode kadhi recipe)

उड़द दाल की पकोडे वाली कढ़ी (udad dal pakode kadhi recipe)
कुकिंग निर्देश
- 1
भीगी हुई दाल का पानी निकाल के, मिक्सी के जार में डाल में थोड़ा थोड़ा पानी डाल के, दाल बारीक पीस ले।
- 2
अब एक कड़ाई में तेल गरम करने रखे।
- 3
अब पिसी हुई दाल में सारे मसाले डालकर दाल को अच्छे से फेट लेे।
- 4
तेल गरम हो जाए तब मध्यम आंच पे दाल के छोटे छोटे पकौड़े सुनहरे तल ले।
- 5
एक बाउल में दही डालके मधानि से मथ लेे। उसमे बेसन डालके अच्छे से मिक्स कर लें। अब उसमे 5 कप पानी, नमक और हल्दी डाले।
- 6
अब एक कड़ाई में दो टेबल स्पून सरसो का तेल गरम करने रखे। उसमे राई और मेथी डाले। राई तीडक जाए तब जीरा, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता,हींग और लाल मिर्च पाउडर डालकर, कढ़ी का तैयार किया हुआ घोल डाले। तेज आंच पे लगातार चलाते रहे उबाला आने तक।
- 7
अब कढ़ी में उबाला आए तब पकौड़े और हरा धनिया डालकर 10 मिनिट कढ़ी पका ले।
- 8
अब कढ़ी तैयार है। चावल के साथ गरम गरम कढ़ी सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (22)