बेसिक आइसक्रीम(Basic ice-cream recipe in Hindi)

बेसिक आइसक्रीम(Basic ice-cream recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कप दूध को बाउल मे डालकर उसमें कॉर्नफ्लोर, मिल्क पाउडर, G.M.S और C.M.C पाउडर डालकर को अच्छी तरह मिला ले।
- 2
बाकि के दूध को गैस पर उबालने के लिए रख दे एक उबाला आ जाए उसमें कॉर्नफ्लोर वाला दूध डालकर लगातार चलाए एक उबाला आ जाय फिर गैस धीमी कर लो फिर 5-7 मिनट धीमी आंच पर उबाले जब तक दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए फिर उसमें चीनी भी डाल दे और बस चीनी घुल जाए गैस बंद कर दे और ठंडा करने के रखे।
- 3
ठंडा होने के बाद उसे बीटर से बीट कर ले फिर उसे एयरटाइट डिब्बे में डालकर क्लिंग पेपर या फॉयल पेपर से कवर करके फ्रीजर में 4 घंटे सेट होने के लिए रख दे। जिससे वो सेमी सेट हो जाए
- 4
- 5
आइसक्रीम सेमी सेट हो गई है अब उसे फ्रीजर से निकालकर थोड़ी मेल्ट हो जाए उसमें आपको जो आइसक्रीम बनानी है वो एसेंस ड्राई फ्रूट्स,क्रीम,मलाई वगैरह जिस फ्लेवर की आपको आइसक्रीम बनानी है वो आप डालकर बीटर से बीट कर ले।
- 6
- 7
अब आइसक्रीम को एयरटाइट डिब्बे में या कुल्फी मोल्ड में डालकर 7-8 घंटे के लिए फ्रीजर सेट होने के लिए रखे।(आप डिब्बे मे आइसक्रीम की क्वांटिटी आधी थी अब बीट करने के बाद पूरा डिब्बा भर गया है।)
- 8
तो तैयार है बेसिक आइसक्रीम इसे जरूर बनाए और इसी बेसिक आइसक्रीम अपने मनपसंद की आइसक्रीम बनाए।
- 9
नोट- आप इसमें G.M.S और C.M.C पाउडर को स्किप कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (5)