कटिंग वाली लाल मिर्च का अचार(cuting wali lal mirch ka achar recipe in hindi)

#srw #sc #week2
नमस्कार, आज बनाते हैं कटिंग वाली लाल मिर्च का अचार। यह मेरी मम्मी की रेसिपी है। इसे बनाना बहुत आसान है और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। लाल मिर्च के अचार को भरकर बनाने में काफी समय लगता है, उस की अपेक्षा इसे बनाना आसान है। कटिंग वाली लाल मिर्च के अचार को बनाने में हम उसके बीजों का भी इस्तेमाल करते है इसलिए यह अचार बहुत स्पाइसी बनता है। किसी भी प्रकार के खाने के साथ इसे सर्व करने से खाने का स्वाद दुगना हो जाता है। तो आइए मेरे साथ बनाते है कटिंग वाली लाल मिर्च का अचार🌶🌶

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 🌶🌶मिर्च को अच्छे से धो लेंगे और फिर साफ सूती कपड़े से अच्छे से पोंछ लेंगे। अब हम मिर्च को 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे जिससे कि उसकी नमी अच्छे से खत्म हो जाए।
- 2
अब मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
- 3
दूसरी तरफ हम मसाले तैयार कर लेंगे। इसके लिए सरसों को पीस लेंगे और सौंफ को भी दरदरा पीस लेंगे।
- 4
अब मिर्च में सभी मसाले (सरसों तेल को छोड़कर) डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। इसे 1 दिन के लिए धूप में रखेंगे।
- 5
सरसों तेल को अच्छे से गर्म कर लेंगे। गरम करने के बाद इसे ठंडा करेंगे। जब तेल अच्छे से ठंडा हो जाए तब इसे मिर्च में डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अचार में तेल इतना होना चाहिए कि जब हम इसे किसी कंटेनर में भरे तो तेल ऊपर तक रहे।
- 6
यदि अचार में तेल पर्याप्त मात्रा में होता है तो अचार कभी भी खराब नहीं होता। इस तरीके से बना हुआ अचार साल भर तक एकदम बढ़िया रहता है।
- 7
तैयार है लाल मिर्च का बहुत ही स्वादिष्ट और स्पाइसी अचार। एक बार इसे बनाइए और साल भर तक इसके तीखे और चटपटे स्वाद का लुफ्त उठाइए। धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स