दही भिंडी

दही भिंडी एक स्वादिष्ट और हेल्दी भारतीय सब्जी है, जिसमें करारी भिंडी को मसालों और खट्टे दही के साथ पकाया जाता है। यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो रोज़ की भिंडी की सब्जी से कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं। दही का हल्का खट्टापन और मसालों का तड़का इस डिश को और भी खास बना देता है।
इस आसान दही भिंडी रेसिपी को आप रोटी, पराठा या चावल के साथ परोस सकते हैं। यह कम समय में बनने वाली झटपट रेसिपी है, जो घर के सभी लोगों को पसंद आएगी।
अगर आप एक नई और टेस्टी भिंडी की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो दही भिंडी रेसिपी जरूर ट्राई करें।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमे कटी हुई भिंडी डाल कर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करे साथ ही थोड़ा सा,हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें..
- 2
अब एक बर्तन में दही ले और उसने हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन को डाल कर मिक्स करें..
- 3
अब फ्राई की हुई भिंडी में जो तेल बचा है उसमें अदरक मिर्चा और दही का मिक्सचर डाल कर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक अच्छे से पकाएं और एक उबाल आने पर फ्राई की हुई भिंडी मिला दे और 5 मिनट धीमी आंच पर पकने दें..
- 4
5 मिनट के बाद तैयार हैं एकदम स्वादिष्ट दही भिंडी जिसको आप रोटी, चावल के साथ गरमा गरम सर्व करें..
टिप्स
भिंडी को धोने के बाद अच्छे से सुखा के काटे इससे उसमें चिपचिपाहट नहीं आती जिससे भिंडी की सब्जी खिली खिली सी बनती हैं..
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)