मलाई लड्डू (Malai Laddu recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आधा लीटर दूध को एक पैन में उबाले। दूध जब उबल जाये तो गैस बंद कर दे और उसमें 1.5 चम्मच सिरका मिलाये। दूध फटने लगेगा।
- 2
दूध जब पूरी तरह फट जाये तो उसे सूती कपड़े में डाल दे और निछोड़कर पानी पूरी तरह निकाल ले। छैना तैयार हो गया। अब छैना को हथेली से 5-7 मिनट अच्छी तरह मैस ले जिससे कि वह सॉफ्ट हो जाये। अब छैना को मिक्सी जार में डालकर पीस दे।
- 3
एक दूसरे पैन में आधा लीटर ले और धीमी आँच पर पकायें।इसे लगातार चलाते रहे जिससे कि दूध पैन के तल पर बैठे नही। पैन में जब दूध गाढ़ा होकर एक तिहाई बचे तो इसमें चीनी पाउडर, केवड़ा और इलायची मिलायें।थोड़ा सा पीला फूड कलर भी मिलाये जिससे कि दूध हल्का पीला हो जाये।
- 4
दूध में चीनी पूरी तरह घुल जाए तो उसमे पिसा हुआ छैना मिलाकर धीमी आँच पर तब तक पकाये जब तक कि वह लोई जैसा न बन जाये।
- 5
जब लोई बन जाये तो गैस बंद कर उसे ठंडा होने दे। ठंडा होने पर छोटा छोटा लोई लेकर हथेली की मदद से सेव का आकार में बना ले। एक प्लेट में थोड़ा सा लाल फूड कलर ले और उसमें 5-6 बूँद गुलाब जल मिलाये। एक ब्रश की सहायता से इससे सेव के ऊपरी हिस्से को रंग दे। अंत में लौंग को उल्टा कर सेव के उपरी हिस्से पर लगा दे।
- 6
अब सेव को आधा घंटा के लिये फ्रीज में रख दे जिससे कि वह अच्छी तरह सेट हो जाये। स्वादिष्ट मलाई लड्डू तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (13)