वेजटेबल सूप (vegetable soup recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारी सब्जियों को बारीक काट लें और उसे इकट्ठा करके रख ले सब्जी आप अपनी मनपसंद की ले सकते हैं कुछ भी|
- 2
उसके बाद नमक और काली मिर्च भी ले |
- 3
सबसे पहले एक कढ़ाई ले उसमें एक चम्मच बटर डाले और उसे मेल्ट होने दें उसके बाद उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें बड़ी देर भूनें उसके बाद उसमें बारीक कटे प्याज़ डालें और उसे भी थोड़ी देर के लिए फ्राई करे उसके बाद धीरे-धीरे करके उसमें सारी सब्जियां डालें|
- 4
थोड़ी देर अच्छे से पकाने के बाद उसमें 4 कप पानी डाल दें और 3-4 मिनट तक पकाया. अब कॉर्नफ्लोर का पानी बनाकर तैयार करें|
- 5
उस कॉर्न फ्लोर के पानी को सूप में डाल दें और 2 मिनट तक पकने दें आपको ज्यादा गाड़ा चाहिए तो आप उसमें ज्यादा कॉर्नफ्लोर मिला सकते हैं 2 मिनट बाद आपका सूप बनकर तैयार है हरे धनिए से सजाकर उसे गरमागरम परोसें|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15771643




कमैंट्स