चटपटी स्माइली (chatpati smiley recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी उबले आलू को मोटा - मोटा कद्दूकस कर लें और फिर उसे एक से डेढ़ मिनट तक मैश कर लें ।
- 2
फिर उसमें नमक, लाल मिर्च, चिली फ्लेक्स और 3 से 4 चम्मचकॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिला लें ।
- 3
अगर आलू हाथ में चिपक रहा हो, एक चम्मच औरकॉर्न फ्लोर डालकर, साफ हाथ में हल्का सा तेल लगाए और फिर मिलाए ।
- 4
अब एक प्लास्टिक पर आलू रखे और ऊपर थोड़ा सा तेल लगाए और उसे 1/2 cm मोटा बेल लें ।
- 5
फिर एक कटोरी लें और उसके किनारे कोकॉर्न फ्लोर में डिप करे और कटोरी की मदद से गोल - गोल काट लें ।
- 6
फिर एक स्ट्रॉ की मदद से आंखें और चम्मच की मदद से मुंह बना लें ।
- 7
अंत में इसे मध्यम आंच पर तल लें और सॉस के साथ सर्व करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15851617







कमैंट्स (4)