छोले पूरी (chole Poori recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले छोले को अच्छे से धो कर इसको ५-६ घण्टे के लिए भिगो दे।टमाटर को बारीक काट लें या मिक्सर में पिस लेंगे।एक मसलीन कपड़े में चाय पत्ती, दालचीनी, लौंग, बड़ीइलायची, को डाल कर एक पोटली सी बना ले।
- 2
अब भीगे हुए छिलकों पानी से निकाल कर कूकर में डाल दे। फिर इसमें ¼ छोटी चम्मच नमक,चाय पत्ती की पोटली और २ गिलास पानी डाल कर इसको अच्छे से ५-६ सिटी आने तक उबाल लेंगे। चाय पत्ती से छोले का कलर ब्लैक हो जाएगा और साबुत मसाले का स्वाद भी इसमें आए जाता है।
- 3
अब एक कड़ाही में तेल को दल कर गर्म होने दे। फिर इसमें हींग,जीरा और तेज़ पत्ता को डाल कर भूनें। अब इसमें सभी पाउडर मसले को डाल दे। अब इसमें टमाटर को भी डाल के धीमी आंच पर इसको पकने दें।अब मसाले में अदरक और हरी मिर्च को बारीक काट कर डाल दे।
- 4
मसाले जब तेल छोड़ने लगे तब इसमें उबाल कर रखे हुए छोले को इसमें डाल देंगे। चाय की पोटली को निकाल कर अलग रख दे। अब छोले में अनार दाना और कसूरी मेथी को भी डाल कर मिक्स कर लें। फिर इसमें नमक और १ गिलास पानी डाल दे।अब इसको ढक कर ५-६ मिनट तक पकने दें।छोले अच्छे से पक जाने तक आंच धीमी ही रखे।
- 5
अब पूरी का आटा गूंथ लेंगे। एक बाउल में २ कप आटा, नमक, अजवाइन और तेल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए इसका एक सॉफ्ट आटा गूंथ लेंगे। ४-५ मिनट के लिए इसको ढक कर सेट होने दे।
- 6
अब छोले को चेक कर ले अगर ये अच्छे से सॉफ्ट हो गए हो और ग्रेवी भी गाढ़ी हो गई हो तब गैस बंद कर दे। अब एक कड़ाही में तेल डाल कर गर्म होने दे। आटे को एक बार अच्छे से मिलाकर इसकी छोटी छोटी लोई बना ले।
- 7
अब पूरी को बेल कर गर्म तेल में डाल कर इसको दोनो तरफ से हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे। सभी पूरी को ऐसे ही फ्राई कर रख ले। इस छोले में मैंने प्याज़ और लहसुन का उपयोग नहीं किया है। अगर आप डालना चाहते हो तो इसको डाल कर बना सकते हो।
- 8
अब एक प्लेट में गरमा गर्म पूरी और एक बाउल में छोले डाल कर इसके ऊपर से कटी हुई अदरक और धनिया पत्ती से गार्निश कर ले। अब आप इसको सर्व करे। इस छोले को आप पराठे,पूरी,नान या भटूरे के साथ भी खा सकते है। ये छोले खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। पंजाब की इस फेमस डिश को आप भी एक बार जरूर बनाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)