लौकी के कोफ्ते की सब्जी (Lauki ke kofte ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी को धोकर,छीलकर कद्दूकस करेंगे फिर हल्का सा पानी निचोड़ कर बेसन,स्वाद अनुसार नमक, लाल मिर्च, चिल्ली फ्लेक्स, चौथाई चम्मच गरम मसाला, अमचूर, चौथाई चम्मच हल्दी, मीठा सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे। और एक गाढ़ा सा घोल बनाएंगे।
- 2
अब कढ़ाई में तेल गर्म करके मीडियम लो फ्लेम पर हाथ से पकौड़ी के स्टाइल में एक-एक करके कोफ्ते को डालेंगे, इस प्रकार उलट-पुलट कर कुरकुरा सुनहरा होने तक कोफ्ते को बनाएंगे।
- 3
अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का मिक्सी में पेस्ट बनाएंगे, अब एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर हींग,जीरा, लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनेंगे। अब टमाटर की ग्रेवी डालकर सारे मसालों को डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और तब तक भूनेगें जब तक ग्रेवी का तेल ना छूट जाए।अब आवश्यकतानुसार पानी डालकर 5 से 10 मिनट तक पकायेगें।फिर कोफ्ते को डालकर दो-तीन उबाल लगाएंगे और ऊपर से गरम मसाला पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करेंगे।
- 4
अब हमारे गरमा गरम लौकी के कोफ्ते तैयार हैं।
अब चावल और रोटी के साथ सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (2)