गुजिया(gujiya recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें 2 कप मैदा ले अब 1/4 कप घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब, थोड़ा-थोड़ा करके गरम पानी डालते हुए, आधा नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.
अब इसे गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए रख दें। - 2
साथ ही काजू, बादाम, पिस्ता, इलाइची, और चीनी की मिक्सर जार में पीस ले। अब मावा में चीनी का पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और फिलिंग बनाकर तैयार कर ले।
- 3
अब आटे के छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए और लोइयां बना लीजिए. अब एक छोटी लोई लें और उसे पूरी की तरह बेल लें लेकिन पूरी से थोड़ी मोटी.
अब इसे गुजिया मोल्ड में रख कर 1.5 टेबल स्पून फिलिंग डालें।और चारों तरफ से दबा कर बंद कर दें। - 4
अब एक-एक करके बचे हुए आटे और स्टफिंग से गुजिया बनाकर तैयार कर लें और गीले कपड़े में ढककर रख दें. अब एक पैन को गैस पर रखें, तलने के लिए तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें.
अब एक-एक करके तेल में गुजिया डालकर धीमी आंच पर मध्यम गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (2)