बीसी भेले भात

Madhu Mala'sKitchen @Madhum
बीसी भेले भात
कुकिंग निर्देश
- 1
तुअर दाल को जरा सी हल्दी के साथ प्रेशर कुकर में डालकर नर्म होने तक उबालकर अलग रख लें। सारी सब्जियों को बारीक काटकर एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर पांच मिनट तक मंदी आंच पर फ्राई कर लें। अब पैन में भीगे हुए चावल, उबली हुई तुअर की दाल, नर्म की हुई सब्जियां, बीसी मसाला पाउडर, नमक, करी पत्ता और इमली का गूदा और आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह पकाएं।
- 2
अब छौंक लगाएं
पैन में दो चम्मच तेल गर्म कर एक चम्मच राई, जीरा, चार बारीक कटी हरीमिर्च, करी पत्ता, कतरे काजू, बारीक कटे दो टमाटर, आधा चम्मच हींंग डालकर छौंक तैयार कर पके हुए दाल-चावल पर उंडेल दें। हरे धनिए से गार्निश करे.
पापड़, रायते के साथ साथ गरम-गरम सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/24903954




कमैंट्स (5)