समोसा (Samosa recipe in Hindi)

समोसा (Samosa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आटा के लिए 2कप मैदा, 1/2टीस्पून नमक और 1/4कप असली घी डालें हलके गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा कड़ा आटा गुंथे | 15 मिनिट ढ़क कर रखे |
- 2
उबले आलू को छोटे टुकड़ों में काटे |कढाई गैस पर रखे |2टीस्पून ऑयल डालें |जीरा डाले काजू के टुकड़े डाले | अब सारे मसाले आयल में डालें और उबले आलू के टुकड़े डालें| पहले मसाले डालने से स्टफ़िंग का कलर अच्छा आता है |स्वादानुसार नमक डाले | कटा हरा धनिया डाले | स्टफ़िंग को ठंडा होने दे |
- 3
आटे की लोई ले थोड़ी मोटी रोटी बेल ले |बीच से काटे तिकोना करे| स्टफ़िंग भरे पीछे से समोसे को फोल्ड करते हुए समोसा बंद करे | इसी तरह सारे समोसे बनाये |
- 4
गैस ऑन करे कढाई गैस पर रखे कढाई में आयल डालें |आयल को गरम होने दे अब समोसे तल ले |मैंने तलने के बाद 5 मिनिट क्रिस्प होने के लिए एयर फ्रायर में तले समोसे डाल दिए जिससे समोसे क्रिस्पी हो गये और एक्स्ट्रा तेल भी निकल गया | हरी चटनी, इमली की चटनी के साथ सर्व करे |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (10)