कांदा की कचौड़ी (kanda Ki kachori recipe in Hindi)

#ebook2020
#state1
कांदा की कचौड़ी (राजस्थान की प्रसिद्ध)
राजस्थान की प्रसिद्ध प्याज़ की कचौड़ी जो आज सभी जगह बनाई जाती है। ये एक पॉपुलर लोकल ब्रेकफास्ट डिश है राजस्थान का। राजस्थान में हर रोज़ सुबह आलू की सब्जी और इमली व धनिया मिंट की चटनी के साथ मिलती है। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
कांदा की कचौड़ी (kanda Ki kachori recipe in Hindi)
#ebook2020
#state1
कांदा की कचौड़ी (राजस्थान की प्रसिद्ध)
राजस्थान की प्रसिद्ध प्याज़ की कचौड़ी जो आज सभी जगह बनाई जाती है। ये एक पॉपुलर लोकल ब्रेकफास्ट डिश है राजस्थान का। राजस्थान में हर रोज़ सुबह आलू की सब्जी और इमली व धनिया मिंट की चटनी के साथ मिलती है। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक परात लेे उसमे मैदा,नमक,अजवाइन और घी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। अब पानी की मदद से एक सॉफ्ट आटा लगाकर तैयार कर ले। और आधे घंटे के रेस्ट पर ढककर रख दे।
- 2
अब एक पैन ले उसमे साबुत धनिया,जीरा और सौंफ को डालकर लो फ्लेम पर भून लेे और फिर ठंडा करके मिक्सी में दरदरा पीस कर तैयार कर ले।
- 3
अब वही पैन ले। उसमे दो बड़े चम्मच ऑयल डाले और हरी मिर्च,अदरक व दरदरा मसाला जो हमने तैयार किया था उसे डालकर भून लेे। अब इसमें प्याज़ व स्वादानुसार नमक डालकर प्याज़ के गुलाबी होने तक भून ले। अब इसमें बेसन,हींग,लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करने के बाद आलू,चीनी और नींबूका रस को भी डालकर अच्छे से मिक्स करके हल्का सा भून ले। अब आपका मसाला तैयार है इसे ठंडा होने दे। फिर स्टफिंग की अपने अनुसार गोल गोल लोई बनाकर तैयार कर ले।
- 4
अब तैयार आटे में से लोई तोड़े उसे थोड़ा सा बेले फिर स्टफिंग की एक बोल बीच में रखे और चारो। कोनो को उठाकर व फोल्ड करते हुए एक पोटली सी तेयार करके एक्स्ट्रा उपर की मैदा को निकाल दे और हाथ से दबाकर फिर हल्का सा बेल लेे जैसा कि चित्र में दिखाया गया है । इसी। तरह सभी कचौड़ी बनाकर तैयार कर ले।
- 5
अब एक कढ़ाई में ऑयल डाले उसे हल्का गरम होने दे उसके बाद गैस लो टू मीडियम फ्लेम पर कर दे। फिर एक एक करके तेयार कचौड़ी को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर ले। ऐसे ही सभी कचौड़ी बना ले।
- 6
आपकी स्वादिष्ट राजस्थान की प्रसिद्ध कांदा की कचौड़ी तैयार है इन्हे गरम गरम आलू की सब्जी और चटनी के साथ खाएं।
- 7
धन्यवाद्
- 8
नोट - हमने इसमें बेसन और आलू इसलिए डाला है क्यों की ये बाइंडिंग का काम करते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (15)