टिकरी (tikri recipe in hindi)

टिकरी बिहार की पारम्परिक मिठाई है जो शादियों में बनाई जाती है।ये एक लुप्तप्राय रेसिपी हैl ये रेसिपी लेफ्टऒवर का मेकओवर है ।असल में शादियों में बहुत से काम के लिए बेसन की बूंदी बनाई जाती थी।कुछ बूंदी कड़क हो जाती थी तो इसे फिर से बेसन के साथ मिलाकर टिक्की बना कर तल लेते थे और चाशनी में डूबा देते थे।इस तरह फिर एक नई मिठाई बन जाती थी।है ना कमाल की रेसिपी।मैंने जब इसे टीवी पर देखा तो बनाने का मन हो गया।तो चलिए बना लेते है बिहार की टिकरी।
#ebook2020
#stare11

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में बूंदी लेकर उसमे बेसन डाल देंगे।अब इसमें सौंफ पाउडर और 1टेबल स्पून गरम तेल डालकर पानी से डोव बना लेंगे।इसको कुछ देर रेस्ट के लिए रख देंगे।
- 2
एक कढ़ाई में चीनी लेकर उसमे जरा सा पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बना लेंगे।
- 3
अब बेसन और बूंदी के डोव से टिक्कियां बना लेंगे।इनको तेल में धीमी आंच पर तल लेंगे।अब इन तली हुई टिक्कियों को गरम चाशनी में डाल कर कुछ देर पकाएंगे।शक्कर धीरे धीरे जमने सी लगेगी तो इन टिक्कियों को ग्रीस की हुए थाली में निकाल लेंगे।टिकरी तैयार है।दिखने में ये बालूशाही जैसी दिखती है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)