अरबी के पत्तों के पकौड़ी (arbi ke patto ke pakodi recipe in Hindi)

अरबी के पत्तों के पकौड़ी (arbi ke patto ke pakodi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अरबी के पत्तों को धोकर साफ कर लेंगे फिर उसके डंठल को काट लेंगे |
- 2
फिर एक मिक्सी जार में लाल मिर्च, लहसुन,जीरा,उसको पीस लेंगे और सभी ने मसाला निकाल कर तैयार कर लेंगे |
- 3
एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, सभी मसाले और जो हमने मिक्सी में पेस्ट पीसा था उसको सभी को डालकर एक घोल बना लेंगे |
- 4
फिर उस पोस्ट को अरबी के पत्ते में चित्र के अनुसार जैसा कि पत्ते को फैला कर उसमें बेसन वाला बैटर अच्छी तरह से लगाएंगे और फिर 1 पत्ते को बैटर के ऊपर रखेंगे और फिर बेसन वाला बैटर लगाएंगे और फिर पत्ते को रखेंगे ऐसे करके 4 लेयर बना लेंगे और फिर चित्र के अनुसार आसपास से मोड़कर पत्ते को मोड़ लेंगे |
- 5
फिर एक कड़ाई में गर्म पानी रखेंगे उसके ऊपर छलनी रखेंगे और अरबी के पत्ते जो लपेटे थी वह रख देंगे जिससे कि भाप पक में जाए और ऊपर से ढक देंगे |
- 6
जब अरबी वाले पत्ते में भाप में पक जाएंगे तो उसको ठंडा होने के बाद गोल गोल एक एक इंच में काट लेंगे और कढ़ाई में घी डालेंगे,राई डालेंगे, थोड़ी सी हींग डालेंगे,हरी मिर्च डालेंगे और उस गोल गोल पकौड़े काट लिये लेंगे और उसको तल लेंगे |
- 7
हमारी अरबी के पत्ते के पकौड़े तैयार हैं अब हम से चटनी के साथ सर्व करेंगे |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (4)