कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम काजू का पाउडर बनाकर तैयार करेंगे ओर ये ध्यान रखना है हमे की काजू को ज़्यादा देर मिक्सचर में नई चलाना है वर्ना काजू की पेस्ट बन जाती है
- 2
अब काजू पाउडर को हम चलनी से छान लेंगे ताकि बड़े टुकड़े निकल जाएंगे अब हमारा काजू पाउडर बिल्कुल तैयार है
- 3
अब हम एक पैन लेंगे उसमे हम 100 ग्राम चीनी ओर 1/2 कप पानी डालेंगे अब हम चीनी को पानी मे गुलने देंगे 5 से 7 मिनट में चीनी पानी मे गुल जाती है
- 4
अब हम उसमे काजू का पाउडर डालेंगे गेस को थोड़ा मीडियम फ्लेम पे रखते हुए हल्के से उसको घुमाएंगे 7 से 10 मिनट बाद काजू ओर चीनी का मिश्रण हमको थिक होता हुआ दिखेगा
- 5
अब हम उसमे 1/2 चमचइलायची पाउडर और 2 चमक घी डाल कर मिक्स करते है। अब काजू का पेस्ट काफी गाड़ा हो गया है अब हम इस पेस्ट को ठंडा होने देंगे
- 6
अब हम 1 बटर पेपर लेंगे उसपे थोड़ा घी लगा कर उसे थोडा चिकना करेंगे उसके बाद हम अपने दोनों हाथों पे भी थोड़ा सा घी लगा कर हाथो को चिकना करेंगे अब हम काजू पेस्ट को उठा कर बटर पेपर पर रखेंगे
- 7
अब हम 1 बेलन लेंगे बेलन को भी थोड़ा घी लगा के चिकना करेंगे ओर अब हम इसे पतला बेलेंगे 3 से 4 सेंटीमीटर जितना मोटा रखेंगे
- 8
अब हम इसे थोड़ा ठंडा होने देंगे उसके बाद हम उसे कतरी काट कर तैयार करेंगे तो ये बिल्कुल ठंडी हो चुकी है अब हम इसे काट के पीसीस बना लेते है
- 9
अब हम काजू कतरी को गार्निशिंग करते हुए वर्क लगाएंगे। हो गई हमारी काजू कतरी तैयार
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (3)
Hello dear 🙋
All your recipes are yummy. You can check my profile and like, comment, follow me if u wish 😊😊