मिक्स सॉस टमाटर प्याज़ फ्राइड पास्ता (mixed sauce tamatar pyaz fried pasta recipe in Hindi)

Sneha jha @Namami290619
#tpr
यह एक झटपट बननेवाला स्वादिष्ट नाश्ता है जिसे खास करके बच्चे बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं।इस पास्ता को मैंने प्याज़-टमाटर और मिक्स सॉस के साथ बहुत ही सिंपल तरीके से बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई में तेल गरम करें।
- 2
प्याज़,टमाटर और नमक डालकर 4-5 मिनट तक धीमी आँच पर अच्छी तरह टमाटर के थोड़ा गलने तक पकाएं।
- 3
अब सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक मिनट तक पकाएं।
- 4
अब पास्ता,सारे सॉस और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर चलाएं।
- 5
कटी हुई धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस बन्द कर दें।
- 6
गरमा-गरम मिक्स सॉस टमाटर प्याज़ फ्राइड पास्ता तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15519087

कमैंट्स (2)