ढाबा स्टाइल लहसुनी पालक पनीर (dhaba style lehsuni palak paneer recipe in Hindi)

ढाबा स्टाइल लहसुनी पालक पनीर (dhaba style lehsuni palak paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पालक को अच्छे से साफ करके धो ले, फिर एक पैन में पानी उबाले और उसमे चीनी डाले इस से पालक की कलर बरकरार रहती है गर्म पानी में पालक डालकर अच्छे से उबाल ले, दूसरी तरफ एक पैन गर्म करे उसमे तेल डाले गर्म तेल में पनीर को डाले 15 से 20 सेकंड के लिए फिर उलट पलट कर निकाल ले इस से पनीर एक दम सॉफ्ट हो जायेगी और अगर थोड़ी सी भी फ्राई हुई तो पनीर खींची खींची हो जायेगा, पनीर निकालने के बाद उसी तेल में बारीक कटी लहसुन डाल कर बस 1 या 2 मिनट भूने लाल नहीं करना है, फिर बारीक कटी प्याज़ डाले
- 2
- 3
और गोल्डन फ्राई करे, सारी मैं बताना भूल गई पालक उबलने के बाद तुरंत एक बर्तन में पानी ले और उसमे आइस क्यूब डाले और उबली हुई पालक डाले, अब पालक को पहले थोड़ा मोटा पिसे और 2 चम्मच निकाल ले फिर बची हुई पालक में 2 या 3 आइस क्यूब डालकर फाइन पेस्ट बना ले, इधर जब प्याज़ फ्राई हो जाए तब उसमे सारी मसाला डाल कर फ्राई करे साथ की 1 चम्मच बेसन डाल कर अच्छे से भूने अब जो मोटी पीसी हुई पालक भी डाले और अच्छे से फ्राई करे इसे से ग्रेवी एक दम ढाबे स्टाइल में बनेगी अब कटोरी मलाई ले और उसमे दूध मिला ले
- 4
- 5
अब दूध बाली मलाई भी डालकर अच्छे से मिलाएं फाइनली इसमें पालक की पेस्ट को डाल कर मिलाए साथ ही पनीर भी डाल ले, आवश्यकता अनुसार ग्रेवी के लिए दूध या पानी डालें, अच्छे से उबाल आने के बाद इसमें गर्म मसाला डाले और मिला कर गैस बंद कर दे, अब एक फ्राई पैन ले उसमे घी डाले घी गर्म होने के 5 से 6 बारीक कटी लहसुन, जीरा डाले और पालक पनीर में तड़का लगाएं, तो लीजिए तैयार है ढाबा स्टाइल में गरमा गरम लहसुनी पालक पनीर।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स