मसाला तरी वाला चिकन (Masala tari wala chicken recipe in Hindi)

मसाला तरी वाला चिकन (Masala tari wala chicken recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो कर छन्नी में छान लेंगे फिर उसमें एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 2 छोटी चम्मच नींबू का रस एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर एक छोटी चम्मच हरी मिर्ची धनिया पत्ती का पेस्ट एक छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर नमक स्वाद अनुसार डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख देंगे
- 2
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करेंगे फिर आंच को मीडियम कर लेंगे फिर उसमें थोड़ा थोड़ा चिकन डालकर सुनहरा होने तक तल लेंगे इसी तरह सारे तल कर निकाल लेंगे
- 3
प्याज़ और टमाटर को मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीस लेंगे अब बचे हुए तेल में पत्ता डाल देंगे फिर उसमें पिसा हुआ मसाला डालकर अच्छे से मिला लेंगे फिर उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिला लेंगे फिर उसमें सारे पिसे मसाले डाल देंगे और फिर उसमें नमक डालकर अच्छे से मिला लेंगे फिर आंच को धीमा कर लेंगे और ढांक कर ५ मिनट तक पकाएंगे
- 4
जब मसाला हल्का भुन जाएगा फिर उसमें तले हुए चिकन डालकर अच्छे से मिला लेंगे फिर ढंक कर 5 मिनट तक पकाएंगे फिर जब मसाला भुन कर तेल छोड़ने लगेगा फिर तेज़ आंच करेंगे और ५ मिनट तक पकाएंगे फिर उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर कर ढंक कर ५ मिनट तक या चिकन के अच्छे से पकने तक पकाएंगे फिर गैस बंद कर देंगे हमारा मसाला तरी वाला चिकन तैयार है इसे गरम-गरम रोटी नान रोटी रूमाली रोटी या चावल या पुलाव के साथ परोसेंगे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- रेस्टोरेंट स्टाइल मेथी मटर मलाई करी (Restaurant style methi matar malai curry recipe in Hindi)
- मुली के पत्तों की सब्जी(Mooli ke patto ki sabzi recipe in Hindi)
- बाजरे के चूरमा लड्डू (Bajre ke churma laddu recipe in Hindi)
- हैदराबादी चिकन दम बिरयानी
- मूली टमाटर की सब्जी (Mooli Tamatar ki sabzi recipe in Hindi)







कमैंट्स (8)