मैंगो स्टफ्ड लीची विथ मैंगो फ्रूट कस्टर्ड (झटपट से बनाए)

#CA2025
#week12
#licchi
लीची में बहुत प्रकार के विटामिन और बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं और दूध भी एक संपूर्ण आहार माना जाता है। गर्मियों में आने वाले फल जैसे लीची और आम के साथ मैंने इसको नये अंदाज में बनाया है। क्योंकि इन दोनों फलों में विटामिन सी , पाया जाता है और यह दोनों फल एंटी-एजिंग होते हैं जो हमारी त्वचा को पोषण देते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
दूध को मोटे तली के बर्तन में गर्म करें।
- 2
लीची को धोकर छील कर धीरे से गुठली निकाल लें।
- 3
एक आम को छीलकर पेस्ट बना लें । और एक आम को बारीक काट लें।
- 4
दूध के गर्म होने पर ठंडे पानी में कस्टर्ड पाउडर को घोल लें। दूध में चीनी भी मिक्स करें और चीनी घुलने तक पकाएं।
- 5
जब चीनी घुल जाए तो इसमें कस्टर्ड पाउडर को मिक्स करें और थोड़ी देर चलाते रहे जिससे गांठें न पड़े। अब इसमें इलायची को कूटकर मिक्स करें। ठंडा होने दें।
- 6
लीची के अंदर बारीक कटी हुई आम को धीरे से भरे और जब सभी लीची भर जाए तो सभी लीची को थोड़ी देर के लिए फ्रीज़र में सेट होने के लिए रखे।
- 7
ठंडे कस्टर्ड दूध में आम का पल्प, चिरौंजी, और बाकी बचे हुए बारीक कटे आम को मिक्स करें।
- 8
एक कटोरी में पहले ठंडी ठंडी भरवां लीची को रखें और ऊपर से ठंडा कस्टर्ड दूध डालकर ऊपर से बारीक कटी हुई बादाम डालकर ठंडा ठंडा सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)