“मखमली रंग-रंगीला पनीर टिक्का – स्वाद और रंगों का तंदूरी संगम”

#CA2025 :— दोस्तों यह मखवाली पनीर टिक्का सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि रंगों का भी उत्सव है — जहाँ मुलायम पनीर के साथ जुड़ते हैं रंग-बिरंगे टमाटर, शिमला मिर्च और प्याज़ के जूसी टुकड़े। मलाई और दही से बनी मखमली मैरीनेशन हर बाइट को रिच बनाती है और जब इसे माइक्रोवेव कन्वेक्शन में 200°C पर धीमे-धीमे ग्रिल किया जाता है, तो हर टुकड़ा बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से जादुई नरम बन जाता है। यह टिक्का दिखने में आकर्षक, खाने में हल्का, और बनाने में बिल्कुल आसान है — एकदम परफेक्ट स्टार्टर जब परिवार को कुछ खास परोसना हो।

कुकिंग निर्देश
- 1
चित्र के अनुसार सभी सामग्री को एकत्र कर ले। अब एक बाउल में दही, क्रीम, अदरक-लहसुन पेस्ट, सफेद मिर्च, गरम मसाला, कसूरी मेथी, चाट मसाला, नींबू रस और नमक डालें। सबको अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- 2
पेस्ट बन जाने पर,पनीर, शिमला मिर्च, प्याज़ और टमाटर के टुकड़ों को इस पेस्ट में डालें और धीरे-धीरे मिलाएँ ताकि सब पर मसाला कोट हो जाए। इसे 10–15 मिनट के लिए ढककर रखें।
- 3
अब 15 मिनट के बाद टूथपिक या स्क्यूअर स्टिक में एक-एक करके पनीर, प्याज़, टमाटर और शिमला मिर्च के टुकड़े सेट करें। चाहें तो वैरायटी अनुसार अलग-अलग सीरीज भी बना सकते हैं।माइक्रोवेव को Convection Mode पर 200°C पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें।
- 4
एक बेकिंग ट्रे पर बटर ब्रश करके स्क्यूअर रखें। ऊपर से हल्का मक्खन भी ब्रश करें। या रड को हैंग करें।
फिर माइक्रोवेव में Convection Mode पर 200°C पर 15 मिनट तक बेक करें।
बीच में एक बार पलट दें और दोबारा बटर ब्रश करें। - 5
मखमली पनीर टिक्का बन कर तैयार हो गए हैं, तैयार टिक्कों पर थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और हरे धनिए व प्याज़ और नींबू के साथ परोसें।
- 6
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (18)