कटोरी पोहा इडली इन कढ़ाई (Katori poha idli recipe in hindi)

कटोरी पोहा इडली इन कढ़ाई (Katori poha idli recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी में दही और 1कप पानी डालकर 10मिनट ढक कर रखे|पोहा धोकर 2कप पानी डालकर 10मिनट ढक कर रखे|
- 2
पोहा पानी में फूल जायेगा अब इसको चम्मच की सहायता से मैश करके सूजी क़े बैटर में मिला लें|अब बैटर में महीन कटी प्याज़ औरमहीन कटी हरी मिर्च डालें|स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, पेरी -पेरी मसाला, हल्दी पाउडरऔर जीरा पाउडर मिला लें|
- 3
एक कढ़ाई में पानी डालकर स्टैंड रख लें|उसके ऊपर प्लेट रख लें|एक बार में तीन इडली बनाई हैं तो उतने बैटर में 1 टीस्पून ईनोडालकर मिला लें|बैटर को कटोरियों में आधा भर कर करीब 10मिनट धीमी गैस पर स्टीम होने दे|मैंने इडली बनाते समय उनमे ऊपर से 1बादाम डाल दिया हैं|ठंडा होने पर इडली को चाकू की सहायता से बाहर निकालें|
- 4
नॉन स्टिक कढ़ाई में 1टीस्पून ऑयल और 1/2टीस्पून राई और करी पत्ता डालें और कटोरी इडली छोंक में डालकर अच्छी तरह मिला लें|इतने बैटर में करीब 7इडली बन गयी है|इसी तरह सभी इडली बना लें|स्वादिष्ट इडली तैयार है|यह इतनी चटपटी हैं कि इनके साथ किसी चटनी की जरूरत नहीं पडती|
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (22)