स्टफ्ड गुलगुले (Stuffed Gulgule recp

#kcw #choosetocook
गुलगुले को मीठे पुए भी कहते हैं। ये पारम्परिक पकवान है, जो आज भी घरों में त्यौहारों या शादी विवाह के अवसर पर बनाया जाता है। मीठे पुए गुड़ के भी बनते हैं और शक्कर के भी। मैने मावा स्टफ्ड गुलगुले बनाये हैं।
गुलगुले मन से बनाए जाएं, तो बहुत टेस्टी बनते हैं आप भी मेरी तरह गुलगुले बनाने की विधि ट्राई करके देखें। हमें उम्मीद है कि गुलगुले रेसिपी आपको पसंद आएगी।

कुकिंग निर्देश
- 1
गुलगुले बनाने की विधि :
गुलगुले बनाने के लिये सबसे पहले आटे को छान लें। इसके बाद 1/2 कप पानी में गुड/ चीनी घोल कर डालें। साथ ही इसमें एक बड़ा सौंफ पाउडर औरइलायची पाउडर मिलायें और पकौड़े के घोल जैसा फेंट लें। आटे को 15 मिनट के लिए ढ़क कर रख दें। - 2
फिर मावा को थोड़ा सा भूनें फिर थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसे थोडा थोड़ा हाथ में लेकर छोटी छोटी बॉल्स बना लें और साइड में रखें
अब पुए के घोल में ड्राई फ्रूट्स (बारीक कटे) हुए डालें और एक बार और उसे फेंट लें।
अब इसके बाद कढ़ाई में पर तेल
या घी गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, आंच को मध्यम कर दें और मावे की बॉल्स को पुए के घोल में डाल कर अच्छे लपेटे और चम्मच की सहायता से लेकर इसे तेल में डालें। - 3
कढ़ाई में जितने गुलगुले (पुए) आ सकें, उतने डालें और फिर इन्हें सुनहरा होने पर प्लेट में निकाल लें।
और मावा स्टफ्ड गुलगुले का मज़ा ले ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)