केसर मावा मोदक

#GCF
गणेश चतुर्थी पर गणेश जी भगवान का प्रिय मोदक हर कोई अलग-अलग रूप से अलग-अलग चीजों का उपयोग करके बनाता है। तो मैंने भी इस बार बनाए हैं केसर मावा मोदक जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं तो इस गणेश चतुर्थी पर आप भी बनाएं केसर मावा मोदक😋

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दो चम्मच गुनगुने दूध में केसर के धागों को भिगोकर एक तरफ रख दें।
- 2
एक कढाई ले उसे गैस पर मध्यम आंच पर रखें, अब इसमें मावा डालें ।चार-पांच मिनट के लिए पकाने दे इसे लगातार हिलाते रहे अब इसमें केसर वाला दूध डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और 2 मिनट तक और पकाएं और गैस बंद कर दे।
- 3
अब इस गर्म मिश्रण में देसी खांड और इलायची पाउडर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला ले और इन सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले अब इस मिश्रण को ठंडा होने दे।
- 4
मोदक के सांचे को घी से ग्रीस कर ले और फिर मावा के मिश्रण को मोदक के सांचे में डालें और सांचे को कसकर बंद करें अतिरिक्त मोदक मिश्रण को हटा दें आपके केसर मावा मोदक बन कर तैयार हैं, इसी तरह से सारे मोदक बनाएं और गणपति बप्पा को भोग लगाएं आप चाहे तो इन्हें किसी भी चीज़ से सजा सकते हैं मैंने सिल्वर बॉल्स लगाए हैं।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Deepa Paliwal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)