रेस्टोरेंट स्टाइल पाव भाजी (Restaurant Style Pav Bhaji recipe in hindi)

#HC Week-3
होटल वाला स्वाद चैलेंज
रेस्टोरेंट स्टाइल पाव भाजी घर पर बनाए। ये भाजी विभिन्न प्रकार की सब्जियां और मसालो के साथ बनाई जाती है। मुंबई का प्रख्यात, बटर पाव के साथ परोसा जाने वाला स्वादिष्ट व्यंजन अब तो पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छीलकर काट ले। गाजर को छीलकर काट ले। एक बाउल में दोनों डालें, उसमें 1/4 कप पानी डालकर कुकर में उबाल ले। मटर को थोड़ा नमक और चीनी डालकर उबाल ले।
- 2
पिसे हुए लहसुन में 1 टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च और 1 टेबल स्पून पानी डालकर मिला ले।
- 3
कड़ाई में तेल गरम करने रखें, उसमें प्याज़ डालकर भुने। प्याज थोड़ा पिंक होने लगे तब शिमला मिर्च डालें, लहसुन लाल मिर्च का पेस्ट डालें। हल्दी डालकर थोड़ा भुने। अब टमाटर और नमक डालकर भुने।
- 4
अब टमाटर नरम होने तक भुने। अब आलू और गाजर मैश करके डालें। अच्छे से मिला ले 1 कप पानी डालकर मैशर से मैश कर ले।
- 5
अब मटर, पाव भाजी मसाला, हरा धनिया, नींबू का रस डालकर मिला लें।
- 6
तवे पर बटर डालकर पाव सेकलें। अब भाजी में ऊपर से बटर डालकर, साथ में प्याज़ और नींबू रखकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (22)