पारंपरिक स्वाद का खज़ाना – चावल के आटे और चना दाल से बना दाल पिठा

#CA26
#week1 :— आज मैंने अपने घर में बिल्कुल पारंपरिक तरीके से चावल के आटे और चना दाल से स्वादिष्ट दाल पिठा बनाया। यह बिहार और पूर्वी भारत का बहुत ही लोकप्रिय और पौष्टिक व्यंजन है, जो खासकर सर्दियों में बनाया जाता है। सादगी में छुपा इसका स्वाद दिल को छू जाता है। बिना ज्यादा मसालों के भी यह बेहद लाजवाब लगता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चने की दाल को भिगो दें,उसके बाद कुकर में सरसों का तेल, जीरा,हींग, सूखी लाल मिर्च डालकर चटकने दे उसके बाद चने की दाल को डालकर, एक दो मिनट के लिए भुन ले। अब नमक डाल दे।
- 2
चित्र के अनुसार मसाले की सामग्री और एक गिलास पानी डालकर,ढक्कन लगाकर एक सिटी लगा ले मीडियम आंच पर। चावल को अच्छी तरह से होने के बाद पानी से निकाल कर हल्का सूखा ले।
- 3
अब मिक्सी के जार में इसका आटा तैयार कर ले। आटा को महीन पिसनी है।
- 4
अब आवश्यकता अनुसार कराही में पानी डालकर,चावल के आटे से डोर तैयार करें । इसके लिए मैंने उबलते हुए पानी में चावल के आटे को डालकर बराबर चलाते रहा है, जिससे यह मुलायम हो गई और तैयार भी हो गए। आटे की छोटी लोई लेकर उसे कटोरी जैसा आकार दें, उसमें दाल का मिश्रण भरें और बंद कर दें।
- 5
दाल की मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह से मसाला कर बारीक कर डालें इससे स्टफिंग बहुत अच्छे से तैयार होते हैं।तैयार पिठा को स्टीमर या कढ़ाई में उबलते पानी में 20–25 मिनट तक पकाएं।
- 6
पीठा तैयार हो गई इसकी पहचान,के लिए पिठा पानी में ऊपर तलने लगेगी । आप इसे हाथ से दबाकर देख ले अगर यह मुलायम लग रही है तो इसे बहुत ही आराम से निकाल ले।
- 7
स्वादिष्ट पारंपरिक तरीके से दाल पीठा बनकर तैयार है।गरमा-गरम दाल पिठा को टमाटर की चटनी, हरी चटनी या सब्जी,खीर के साथ परोसें।
- 8
यह बहुत ही पौष्टिक होती है और स्वादिष्ट भी।पूरी तरह से हेल्दी और ऑयल-फ्री रेसिपी स्वाद में देसी और दिल को सुकून देने वाला है। इसे परिवार के साथ बैठकर खाने का अलग होती है।
टिप्स
गरम पानी से चावल का आटा गूंधें ताकि पिठा नरम और बिना फटे बने। चना दाल की स्टफिंग दरदरी रखें और मसाले संतुलित डालें।
स्टीम करते समय पिठा को 20–25 मिनट ही पकाएं और चिपकने से बचाने के लिए तेल/पत्ता लगाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)