खीरे का रायता समर स्पेशल

#CA26
#week3
खीरे का रायता खाने में बहुत ही ज्यादा चटपटी और टेस्टी लगती है यह सभी प्रकार के व्यंजनों के साथ सर्व किया जा सकता है यह एक साइड डिश के रूप में इस सर्व करते हैं गर्मियों के मौसम में इस तरह के रायता खाने से हमारे पेट के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है खाना पचाने में हमारी मदद करते हैं पार्टी फंक्शन में भी इस तरह का रायता बनाया जाता है बड़े और बच्चे सभी बहुत पसंद से खाते हैं आईए देखते हैं खिरे का रायता बनाने की रेसिपी।

कुकिंग निर्देश
- 1
खीरे को अच्छे से धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें।
- 2
कद्दूकस किए खीरे का अतिरिक्त पानी निकाल दें।
- 3
एक बर्तन में दही को अच्छे से फेंट लें।
- 4
दही में लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालें।
- 5
अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालकर अच्छे से मिला लें।
- 6
रायता को ठंडा-ठंडा सर्व करें। ऊपर से हरी धनिया पत्ती से गार्निशिंग करें
- 7
तैयार है हमारी टेस्टी और चटपटी खिरे की रायता जो गर्मियों के मौसम में बहुत ही फायदेमंद होता है किसी भी खाने के साथ इस बनाएं और खाएं।
- 8
आप अपने पसंद के अनुसार रायता को और भी चटपटा बनाने के लिए अपने पसंद का और भी कोई मसाला डाल सकते हैं।
टिप्स
खीरे का पानी निकालने से रायता ज्यादा गाढ़ा और स्वादिष्ट बनता है। आप चाहें तो हरा धनिया भी डाल सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)