तंदूरी स्टाइल सोया चाप (Tandoori Style Soya Chaap recipe in Hindi)

#पार्टी
तंदूरी स्टाइल सोया चाप (Tandoori Style Soya Chaap recipe in Hindi)
#पार्टी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सोया चाप को स्टिक निकाल लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक कटोरी में रख लें.
इसके बाद इसमें अदरक -लहसुन पेस्ट और नमक डालकर हाथों से अच्छे से मिला लें. - 2
मिलाने के बाद इसे 15-20 मिनट के लिए रख दें.
जब तक शिमला मिर्च को गैस की आंच पर चारो तरफ सेक लें - 3
इसे सेंकने के बाद कुछ देर ठंडा होने के लिए रखें.
जब यह ठंडा हो जाए, हाथों से इसकी जली परत को छुड़ा लें.
इसके बाद पकी हुए शिमला मिर्च और हरी मिर्च को एक साथ पीस लें. - 4
इसके बाद मैरिनेट किए सोया चाप में शिमला मिर्च पेस्ट, दही, पनीर, नमक, तंदूरी मसाला, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
मिलाने के बाद इसे दोबार 15 से 20 मिनट के लिए रख दें.
तय समय के बाद मीडियम आंच पर एक पैन में में तेल गरम - 5
जब यह पक जाए तो आंच बंद कर दें और एक प्लेट में निकाल लें और धनिया पत्ती से गार्निश करें.
तैयार है तंदूरी स्टाइल सोया चाप.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स