होम मेड चकली(homemade chakli recipe in hindi)

#home #snacktime
#theme2 #week2 महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध
होम मेड चकली(homemade chakli recipe in hindi)
#home #snacktime
#theme2 #week2 महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक मिकसिंग बाउल में चावल का आटा और बेसन आटा लें
- 2
अब इसी आटे में 4 चम्मच हलका गरम तेल और दी गयी सभी सामग्री मिला कर हाथों से मिक्स करें
- 3
अब जरूरत के अनुसार थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए नरम मुलायम आटा गूँथकर तैयार करें
- 4
शुरू में गूथते समय आटा टाइट लगेगा, लेकिन जैसे जैसे गूथते जाऐंगे, मुलायम होता जायेगा, तब समझ लें कि चकली का आटा तैयार हो गया है
- 5
अब चकली बनाने की मशीन लें और अंदर से तेल लगा के चिकना कर लें,अब मशीन में चकली बनाने वाला अटैचमेंट फिट करें और तैयार आटा भर दें
- 6
अब एक थाली या ट्रे लें और तेल से ग्रीस करें
- 7
अब मशीन का ढक्कन बंद करके, मशीन का हैंडल घुमाते हुए ग्रीस लगी हुई थाली में चकली का आकार बनायें, इसी तरह सारे चकली बनायें
- 8
अब कड़ाही में तेल डालकर गरम करें और इन चकली को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें,प्लेट में निकालें और गरम गरम चाय के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स