लौकी चना दाल और चावल (Lauki Chana Dal aur Chawal Recipe in Hindi

Sudha Agrawal @SudhaAgrawal_123
लौकी चना दाल और चावल (Lauki Chana Dal aur Chawal Recipe in Hindi
कुकिंग निर्देश
- 1
चने की दाल को धोकर 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए.
- 2
लौकी, प्याज,टमाटर, अदरक को काट लीजिए.
- 3
दाल में लौकी,हल्दी,साबुत बड़ी इलायची, लौंग,दालचीनी, नमक डालकर 4 सीटी लगा लीजिए और दूसरी तरफ चावल पका लीजिए.
- 4
छौंक लगाने वाले बर्तन में घी गर्म कर हींग,जीरा,हरी मिर्च का तड़का दीजिए फिर प्याज को पारदर्शी होने तक पका लीजिए.अब टमाटर डालकर नर्म होने दें.साम्भर मसाला डालें और भूनें फिर दाल में मिला दीजिए.
- 5
लौकी की चने दाल तैयार हैं इसको चावल,सलाद के साथ गर्मागर्म सर्व कीजिए.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12284765


















कमैंट्स (10)