सूजी का चटपटा टिक्का (Suji ka chatpata tikka recipe in hindi)

सूजी का चटपटा टिक्का (Suji ka chatpata tikka recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई ले और उसमें 450 मिली पानी डालकर गर्म करे जब पानी गर्म हो जाए तो हल्की आँच करके कढाई में हल्के हल्के सूजी डाले और साथ ही साथ उसे बड़ी चम्मच से चलाते भी रहे। जिससे उसमें गोली ना बने। फिर उसे हल्के आँच पर 10 मिनट तक चलाये। उसके बाद उसमें आलू,लाल मिर्च और नमक डाले। फिर उसे अच्छे से चलाये 5-7 मिनट तक अच्छे से पकाये उसके बाद उसमें हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर दे। फिर गैस बन्द कर दे । उसके बाद उसे हल्का ठंडा होने दे।
- 2
जब हल्का ठंडा हो जाए तो उसके बाद एक बड़ी प्लेट में कर लें। और उसमें बेसन, गर्म मसाला और पाव भाजी मसाला डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर ले। फिर एक किनारेदार बड़ी प्लेट ले उसमें पहले हल्का सा तेल लगा लें उसके बाद उसे अच्छे पूरी प्लेट में फैला दे। फिर से 2 - 3 घंटे फ्रिज में रख दे। 3 घंटे के बाद जब वो जब जम जाये तो उसे (पंजीरी की तरह) अच्छे से काट लेंगे।
- 3
फिर उसके बाद उसे एक बड़ी फ्राइ लेंगे उसमें हल्का तेल डालकर तेल को गर्म कर लेंगे। उसके बाद हल्की आँच पर टिक्के को शेकेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (2)