लौकी की बर्फी (Lauki Ki Barfi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी को सबसे पहले धो लेंगे फिर उसके छिलके छीलकर लौकी को कद्दूकस कर लेंगे उसके बाद उसको निचोड़ देंगे जिसे की पानी ना रहे लौकी में फिर कढ़ाई को गैस पर चढ़ाए उसमे 2 चम्मच देसी घी डाले और कद्दूकस की हुई लौकी को अच्छे से भून लें और उसमे चीनी डाल दे दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और जब तक पानी ना सूख जाए तब तक भूनते रहें।
- 2
जब लौकी का पानी सूख जाए तब उसमे मावा डाल दे और अच्छे से मिक्स कर लें 10 मिनट तक पकाएं और चलते रहे उसमे इलायची पाउडर भी डाल दें। जब पक जाए अच्छे से तब एक थाली ले उसमे पहले घी लगा लें फिर लौकी के मिक्सचर को थाली में जमा दे और ऊपर से सूखे मेवे सजा दे और जमने के लिए फ्रिज में रख दे।
- 3
15 मिनट बाद जब जम जाए तो उसे बर्फी के आकार में काट ले । आपकी लौकी की बर्फी तैयार हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12528904






कमैंट्स