क्रिस्पी चना चिल्ली (Crispy Chana chilli recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में मैदा और कॉर्न फ्लोर ले। उसमें नमक डालें। और अच्छी तरह मिला लें। अब उबले चनों को मैदे में डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि पूरे चने कवर हो जाये।
- 2
एक कड़ाई में तेल गरम करें। अब तेल अच्छी तरह गरम हो जाने पर चनों को तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा या कुरकुरा होने तक तलें। फिर एक प्लेट में निकाल कर रख दें।
- 3
अब एक दूसरी कड़ाई में तेल गरम करे। तेल गरम होने पर लहसुन अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर प्याज और शिमला मिर्च डालें और अच्छी तरह मिला लें। और थोड़ा भूनें।
- 4
अब थोड़ा नमक डालें। अब सिरका डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार चलाते हुए भूनें।
- 5
अब सोया सॉस,चिल्ली सॉस और टमाटर सॉस डालकर मिला लें। अब चनों को डाले और अच्छी तरह मिला लें ताकि मसाला चनों में अच्छी तरह लिपट जाए। अब गैस बंद कर लें और चना चिल्ली प्लेट में निकाल लें।
- 6
हमारी क्रिस्पी चना चिल्ली तैयार है। आप इसे शाम को स्नैक्स के रूप में भी ले सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (8)