रेसटोरेंट स्टाइल शाही पनीर

#father
पनीर तो सबको ही पसंद आता है।आज फादर डे पर मैंने यह बनाई मेरे पापा को वैसे तो सब पसंद है पर रोटी सब्जी हो तो ज़्यादा पसंद आती है उनको।
रेसटोरेंट स्टाइल शाही पनीर
#father
पनीर तो सबको ही पसंद आता है।आज फादर डे पर मैंने यह बनाई मेरे पापा को वैसे तो सब पसंद है पर रोटी सब्जी हो तो ज़्यादा पसंद आती है उनको।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई में 2 बड़ी चमच तेल और 3 बड़ी चमच घी डालें और इसमें प्याज़ और सारे खड़े गरम मसाले डालें और थोड़ी देर पकाएं।
- 2
अब दही में सभी मसाले मिलाकर इसे प्याज़ में डालें और मिलाएं।
- 3
अब इसमें काजू और टमाटर डालें। और अब थोड़ा पानी डालें और टमाटर नरम होने तक पकाएं।
- 4
अब इसको ठंडा होने दें।फिर मिक्सर में ग्रैंड करें।
- 5
अब एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डाले और ग्रेवी का पेस्ट उसमें डाल दें।अच्छे से पकाएं।
- 6
जब तक हमारी ग्रेवी हो रही है तब तक हम पनीर को थोड़ा सा तेल डालकर शालो फ्राई करें।
- 7
अब हमारी ग्रेवी रेडी है।इसमें हम पनीर, कसूरी मेथी डालकर 2 मिनट तक पकाए।
- 8
फिर इसको एक बाउल में निकाल लें और इसको फ्रेश क्रीम और हरे धनिए से गार्निश करें।
- 9
हमारी रेसटोरेंट स्टाइल शाही पनीर परोसने को तैयार हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (4)