लौकी मावा लडडू (Lauki mawa Laddu recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी छीलकर कद्दूकस कर लें, फिर उसे अच्छे से धो लें और उबाल लें। जब उबल जाए तो उसे छान लें और ठंडा कर लें।
- 2
जब ठंडी हो जाए तो लौकी को अच्छे से निचोड़ लें और कढ़ाई में घी डालें और लौकी को अच्छे भून लें जब लौकी भुन जाए तो उसमें शक्कर और दूध डालकर अच्छे से पकाएं।
- 3
जब दूध और शक्कर लौकी में अच्छे से मिल जाए तो उसमें मावा और सारी मेवा डालें और अच्छे से चलाएं फिर उसमें घी डालें और चलाते रहें जब तक लौकी का मिश्रण कढ़ाई को न छोड़ दें ।
- 4
जब मिश्रण अच्छे से भुन जाए तो उसे प्लेट पर निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें जब हल्का ठंडा हो जाए तो मिश्रण के लडडू तैयार कर लें और नारियल पाउडर से कोट कर लें और बादाम से गार्निश करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13025747




कमैंट्स (10)