स्पाइसी वेजी पकौड़े (Spicy veggie pakode recipe in Hindi)

#chatori
पकौड़े आमतौर पर हर भारतीय घर पर बनाए जाते है जो काफी लोगो के फेवरेट होते हैअचानक घर पे आए मेहमानो के सामने भी झटपट तैयार कर के सर्व कर सकते है बारिश के मौसम में एक कप चाय के साथ गरम गर्म पकौड़ों का स्वाद दोगुना हो जाता है। बहुत सारी सब्जियों के साथ बनाइए वेजी पकौड़े।

कुकिंग निर्देश
- 1
पकौड़े बनाने के लिए सभी सब्जियों को धो लीजिए।और बारीक काट लीजिए।लौकी और गाजर को कद्दूकस कर लीजिए।
- 2
सभी सब्जियों को मिक्स कर लीजिए।
- 3
इसमें सभी मिर्च मसाले डालकर मिक्स कर लीजिए।अब लहसुन पेस्ट,ग्रीन चटनी डालकर मिक्स कर लीजिए।
- 4
अब इसमें बेसन,चावल आटा,नमक डालकर हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए।इसमें पानी बिलकुल मत डालिए।लौकी गाजर के रस के कारण इसमें पानी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- 5
कढ़ाई में तेल गरम कर लीजिए।और छोटे छोटे पकौड़े बनाकर डीप फ्राई कर लीजिए।
- 6
इसे प्लेट में निकाल कर मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)