आलू टिक्की चाट (Aloo tikki chaat recipe in Hindi)

#chatori
जब भी चाट का नाम आता है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में आलू टिक्की चाट ही आता है इसलिए मैंने चटपटी आलू टिक्की चाट बनाई।
आलू टिक्की चाट (Aloo tikki chaat recipe in Hindi)
#chatori
जब भी चाट का नाम आता है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में आलू टिक्की चाट ही आता है इसलिए मैंने चटपटी आलू टिक्की चाट बनाई।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले इमली की चटनी बनाकर आप फ्रिज में रख ले । दही में एक चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट कर रख ले ।आलू को उबाल ले ।ठंडा कर ले छीलकर अच्छी तरह मैच कर लें ।अब उसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, ब्रेड क्रंब्स,कॉर्न फ्लोर, चावल का आटा,चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक सब कुछ डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- 2
हथेली पर तेल लगा कर मिश्रण को लेकर गोल गोल टिक्की का आकार दें ।सारी टिक्की को मैदे में लपेट लें। सारी टिकिया बनाकर फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें ।
- 3
अब कढ़ाई में तेल गरम कर ले। टिक्की को डाल कर धीमी आंच पर सुनहला होने तक तलें।
- 4
टिक्की को प्लेट में डालें ।उसके ऊपर दही डालें ।उसके ऊपर इमली की चटनी,काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्ची पाउडर, जीरा पाउडर,घिसा गाजर प्याज़ हरी मिर्ची धनिया पत्ता और कुछ नमकीन डालकर सजाकर परोसें। तैयार है मजेदार चटपटी आलू टिक्की चाट।😊
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (34)