पंजाबी मेथी आलू पराठा (punjabi methi aloo paratha recipe in hindi)

#ebook2020
#state9
#post2
पंजाबी मेथी आलू पराठा किसको पसंद नै है? इस पराठे में उबले हुए आलू का मसाला भरा जाता है. मसाले को स्वादिष्ठ बनाने के लिए उसमे प्याज, हरी मिर्च, धनिया डाला जाता है और फिर उस मसाले को पराठो में भरकर सेंका जाता है. अक्सर मेथी आलू पराठे को पंजाब में नाश्ते में परोसा जाता है.
पंजाबी मेथी आलू के पराठे को तड़का रायता और धनिया पुदीना चटनी के साथ के नाश्ते के लिए परोसे।मेथी आलू पराठा बनाना बहुत आसान है.

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लें और मैश करलें।प्याज को बारीक काट लें।
- 2
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें प्याज़ डालकर अच्छी तरह से भूनें। फिर उसमें हरी मिर्च, सूखा लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह से चलिए और २-३ मिनट तक पकाएं।
- 3
अब आलू मै भूनें हुए प्याज़ और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाये और मैश कर ले
धनिया के पत्ती डाल कर मिक्स कर ले. - 4
एक बाउल में 2 कप गेहूं का आटा, बारीक़ कटी हुई मेथी, बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया, दही, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, चाट मसला, गरम मसला 2 छोटा चम्मच तेल और नमक ले और अच्छे से मिलाएं।
- 5
जरुरत के अनुसार पानी डालें और नरम आटा गूंध लें। आटे में 1 छोटा चम्मच तेल लगाकर फिर से गूंध ले । साफ कपड़े से या एक प्लेट से आटे को ढककर रखे और 15-20 मिनट के लिए सेट होने दें। 15-20 मिनट के बाद, आटे को बराबर भागों में बाँट ले और गोला बनाले.
- 6
अब आटा का 1 गोला ले उसे हाथ से फैला ले,थोड़ा मसाला ले और बिच में रख दे. चारो तरफ से लोई बंद करले. अब इसे अपने हाथो से बंद करने के लिए दबा ले. इस लोई को सूखे आटे में डस्ट करें और बेलन की मदद से रोटी जैसे बेल ले.
- 7
अब एक तवा गरम करें और उसपर यह पराठा डाले। थोड़ा तेल डाले और दोनों तरफ से सुनहरा और भूरा होने तक पकाए। पराठे को दबाते रहे ताकि वो अच्छी तरह से पाक जाए.
- 8
मेथी आलू पराठे को प्लेट में डाले और गरमा गरम परोसे। पंजाबी मेथी आलू के पराठे को तड़का रायता और धनिया पुदीना चटनी के साथ नाश्ते के लिए परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)