रवा पास्ता(Rava pasta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
रवा को मिक्सर में पाउडर जैसा पीस लें। फिर उसमे नमक डालकर आटा लगा ले, आटा न ज्यादा टाईट हो और न ज्यादा नरम।
- 2
आटे को अच्छे से मसले। फिर उसमे से केप्सूल जितना लोई बनाए उसको काटे के चम्मच की मदद से डिजाइन बनाए।
- 3
अगुठे से दबा कर सारे पास्ता रेडी करे और पानी में थोड़ा नमक डालकर उबाल लें।
- 4
फिर गरम पानी में से निकाल कर ठंडे पानी से निकाल ले अब कड़ाई में बटर डालकर प्याज, शिमला मिर्च डाले और पकाएं।
- 5
दूसरी तरफ मिक्सर जार में टमाटर, टोमेटो सॉस, सिजवान सॉस, चिली फ्लेक्स, ओरेगन, पास्ता मसाला डालकर प्युरी बना ले फिर प्याज़ शिमला मिर्च में काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
- 6
अब प्युरी को कड़ाई में डालकर पकाएं ग्रेवी अच्छे से पक जाए तब उसमे पास्ता डालकर मिक्स करें।5 मिनिट तक पास्ता को पकने दें फिर गेस बंद कर लें।
- 7
तैयार है गरमा गरम स्वादिष्ट रवा पास्ता।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (7)